फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के विद्यालय में चोरी

Thu, 02 Jul 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन में संचालित स्कूल से चोर हजारों रुपये का सामान लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस लाइन में प्राथमिक स्कूल जलाखर पुरवा संचालित है। जहां से चोर स्कूल से हजारों का माल लेकर चंपत हो गए, पर वहां रहने वाले किसी भी पुलिस कर्मी को भनक भी नहीं लग सकी।

स्कूल प्रधानाध्यापक अमित सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान चोरों ने स्कूल में लगे चार पंखे, पुराने अभिलेख, बर्तन, टीसी रजिस्टर आदि सामान उठा ले गए। बताया कि चोरों ने स्कूल की बिजली वायरिंग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें