फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट टेरेसा के बच्चों ने कार्यक्रम में बांधा समां

Wed, 24 Dec 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट टेरेसा पब्लिक स्कू ल के बच्चों ने मंगलवार को रमलवा गांव में जाकर एक चैरिटेबिल प्रोग्राम का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन


सेंट टेरेसा स्कूूल के बच्चे प्रिंसिपल फादर लैंसी रेगो और टीचरों के साथ पूर्वाह्न 11 बजे रमलवा गांव पहुंचे और स्कूल के सामने फील्ड में एकत्रित हुए। बच्चों ने ग्राम वासियों के समक्ष कव्वाली, डांस एवं गीत पेश किए। लैंसी रेगो ने गांव एवं शहर के लोगों के रहन सहन के बारे में बताया।

बताया कि सामाजिक विकास के रूप में गांवों में महिलाओं की भूमिका भी जरूरी हो गई है। संचालन अजय प्रताप सिंह ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रिंसिपल ने बच्चों के साथ मिलकर ग्रामवासियों को बर्तन कपड़े व कंबल आदि बांटे। गांव में करीब तीन घंटे तक बच्चों ने खिली धूप में धमाल मचाकर गांव के परिवेेेेश का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें