फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘खेलों से कठिन स्थितियों से जूझने की मिलती क्षमता’

Wed, 24 Dec 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
टीन एजर्स में शारीरिक व कठिन से कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने का विकास होता है। जिसके लिए खेल एक उचित माध्यम है और ऐसे में प्रतियोगिता का आयोजन करके प्रतिस्पर्धा से जूझने की ताकत मिलती है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 स्क्वायर अंडर 19 क्रिकेट नेशनल चैंपियनशिप के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास है कि जो भी टीमें यहां आई हैं वह क्रिकेट खेल के माध्यम से अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपने जीवन में भी बुलंदियों तक पहुंचेंगे। इस दिन उद्घाटन मैच खेला गया।

10 स्क्वायर क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के महासचिव गोपाल मिश्र ने बताया कि चैंपियनशिप का आयोजन 27 दिसंबर तक जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में देश से 16 बालक व चार बालिकाओं की टीम प्रतिभाग करेंगी। जिनमें दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, गुजरात, जम्मू कश्मीर, आसाम, गोवा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक प्रदेशों की टीम भाग ले रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता जिले में चौथी बार हो रही है। समापन पीजीआई निदेशक डा. अरुण भट्ट एवं डा. राजेंद्र दत्त मिश्र द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना, अभय शंकर गौड़, आरिफ खान शानू, अतुल शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें