फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अब मेडिकल कॉलेज के गौराडांडा परिसर में जांच के लिए भेजे जाएंगे स्पुटम के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। क्षय रोगियों की जांच के लिए नमूने मेडिकल कॉलेज से गौराडांडा परिसर स्थित माइक्रो बायोलॉजी विभाग में भेजने की तैयारी की गई है। 13 जुलाई से स्पुटम और ट्रूनॉट जांच गौराडांडा परिसर में होगी। प्रबंधन ने भले ही यह निर्णय व्यवस्था में सुधार के लिए किया हो लेकिन इससे क्षय रोगियों की परेशानी बढ़ेगी। वजह यह कि अब सैंपल कलेक्शन 12 बजे तक ही हो पाएगा और जांच रिपोर्ट भी देर से आएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर में पहले जिला अस्पताल था। इसकी पुरानी इमारत में क्षय रोगियों की जांच के लिए नमूने लिए जाते थे। यहीं जांच होती थी और रिपोर्ट मिल जाती थी। मेडिकल कॉलेज के अस्तित्व में आने के बाद से औसतन हर रोज 30 मरीजों का स्पुटम लिया जाता है। चार मरीजों की जांच औसतन हर रोज ट्रूनॉट से होती है। अभी जो व्यवस्था है उसमें सुबह आठ से दो बजे तक सैंपल लिए जाते हैं और फिर जांच रिपोर्ट दी जाती है।
अब नई व्यवस्था में गौराडांडा परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी विभाग में स्पुटम और ट्रूनॉट जांच होगी। गौराडांडा परिसर मेडिकल कॉलेज से लगभग 12 किलोमीटर दूर है। सैंपल भेजने के चक्कर में अब यहां नमूने 12 बजे तक ही लिए जाएंगे। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि पूर्व में यूरिन कल्चर की जांच भी गौराडांडा परिसर में शिफ्ट की जा चुकी है। इसके लिए नमूने देने का समय दो बजे निर्धारित है लेकिन 12 बजे तक ही नमूने लिए जाते हैं।
विज्ञापन



जरा सी देरी मरीजों की बढ़ाएगी मुसीबत
मेडिकल कॉलेज में न सिर्फ जिले के बल्कि आसपास के जनपदों के मरीज भी आते हैं। ओपीडी में चिकित्सक से परामर्श लेते हैं। अब अगर ओपीडी के बाद किसी मरीज को जांच लिखी जाएगी तो उसे अगले दिन नमूना देने के लिए आना होगा। ऐसे में मरीजों की परेशानी बढ़ने की आशंका है।


मरीजों का बढ़ जाएगा दर्द
-बिलग्राम के मुरौली गांव से आए अवनीश ने बताया कि अभी दो बजे तक आने पर जांच हो जाती है। अगर यहां सैंपल 12 बजे नहीं लिया जाएगा तो परेशानी होगी।

-पिहानी के सरैया निवासी मनोज ने बताया कि इतनी दूर सैंपल भेजने पर सबसे बड़ा डर यह है कि कहीं रिपोर्ट गुम न हो जाए। अगर सैंपल गायब हुआ या रिपोर्ट लेट हुई तो उपचार पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन



बेहतर व्यवस्था के उद्देश्य से निर्णय लिया गया है। प्रयास होगा कि दो बजे तक सैंपल कलेक्शन का कार्य सुनिश्चित कराया जाए। -डॉ. जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें