फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तेज रफ्तार कार ने तीन युवकों को टक्कर मारी, एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
फोटो- 28- अरुण। फाइल फोटो
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड पर बर्रा सराय चौराहे के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे तीन युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बर्रा सराय गांव निवासी अरुण (20) अपनी बीमार दादी रामवती के लिए डॉक्टर को बुलाने चौराहे जा रहे थे। उनके साथ परमांचल (20) और कुलदीप (18) भी पैदल जा रहे थे। अरुण के पिता प्रमोद ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे सीतापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने तीनों युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर एंबुलेंस घायलों को लेकर सीएचसी टड़ियावां पहुंची। यहां चिकित्सकों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया।
परमांचल की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जबकि कुलदीप का सीएचसी में उपचार चल रहा है। अरुण दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा, अविवाहित था और खेती में पिता का हाथ बंटाने के साथ हरिहरपुर स्कूल में पढ़ाई करता था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि कार की पहचान के लिए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- 28- अरुण। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें