फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संस्कृत गीत में तान्या व सामान्य ज्ञान में साबरीन अव्वल

विज्ञापन
फोटो-08- जीआईसी में संस्कृत खोज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा लक्ष्मी शुक्ला। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में संस्कृत गीत में तान्या और सामान्य ज्ञान में साबरीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि हमारे व्यक्तिगत, शैक्षिक और व्यावसायिक जीवन में संस्कृत का विशेष महत्व है। वर्तमान समय में सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरियों में छात्र संस्कृत विषय को चुनकर उच्च सफलता हासिल कर रहे हैं। संयोजक डॉ. ओजोव्रत शास्त्री ने कहा कि जन्म से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक हमारा पूरा जीवन संस्कृतमय है। संस्कृत का अध्ययन और अध्यापन संपूर्ण प्राणी जगत के लिए कल्याणकारी और सफलता की कुंजी है। जीआईसी प्रधानाचार्य श्याम नारायण यादव सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

इन्होंने पाया स्थान
संस्कृत गीत प्रतियोगिता में तान्या ने प्रथम, गोपाल ने द्वितीय और आनंदी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सामान्य ज्ञान में साबरीन ने प्रथम, सक्षम गिया ने द्वितीय और स्वाति दीक्षित ने तृतीय स्थान हासिल किया।

फोटो-08- जीआईसी में संस्कृत खोज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा लक्ष्मी शुक्ला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें