फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिल्ली से वाराणसी के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, हरदोई में भी ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने एक फेरे के लिए दिल्ली से विशेष ट्रेन का संचालन बनारस तक के लिए किया है। शनिवार को ट्रेन नई दिल्ली से रवाना होगा। इस विशेष ट्रेन का ठहराव दो मिनट के लिए हरदोई स्टेशन पर भी दिया गया है। इससे जनपद के यात्रियों को भी बनारस तक यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाई है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि 14 नवंबर को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच एक तरफा आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। ट्रेन संख्या 04248 नई दिल्ली-वाराणसी वन-वे स्पेशल शाम छह बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर होते हुए यह ट्रेन देर रात 12:40 बजे हरदोई पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहरने के बाद 12:42 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन लखनऊ जंक्शन, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी होते हुए सुबह नौ बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। फिलहाल रेलवे ने इसका संचालन केवल एक फेरे के लिए निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें