फोटो-25- ग्राम मरई में चारागाह की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के दौरान कर्मियों से जानकारी ले?
- फोटो : HARDOI
हरदोई एसडीएम लक्ष्मी एन के निर्देश पर बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने हरियावां क्षेत्र के ग्राम मरई में चारागाह की भूमियों को कब्जा मुक्त कराया। टीम ने ग्राम शकूराबाद में चारागाह की भूमि की पैमाइश कराई और कलान सराय में चकरोड पर किया गया अतिक्रमण हटवाया।
एसडीएम लक्ष्मी एन व तहसीलदार रामवीर सिंह के निर्देश पर बुधवार को नायब तहसीलदार हरियावां ज्योति वर्मा ने लेखपाल संजय तिवारी व अन्य कर्मियों के साथ ग्राम मरई में चारागाह के लिए आरक्षित भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटवाया एवं भूमि को जोतवाकर उसे कब्जे में लिया गया।
टीम ने ग्राम शकूराबाद में चारागाह की भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने पर पैमाइश कराई। इसके साथ ही राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम कलानसराय पहुंच कर चकरोड पर किए गए अतिक्रमण को हटवाकर चकरोड को अतिक्रमण मुक्त कराया।