फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार जाएं तो बैग लेकर निकलें, पॉलीथिन नहीं मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में त्योहारी सीजन में खरीदारी करने जाएं तो बैग लेकर जाएं। पालिका ने पॉलिथीन के प्रयोग पर पाबंदी के लिए अभियान फिर शुरू कर दिया है। बुधवार को तीन दुकानों में पॉलिथीन का प्रयोग मिलने पर छह हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। ईओ ने कहा कि लोगों को इस ओर जागरूक होना पड़ेगा तभी पर्यावरण बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ रविशंकर शुक्ला ने बताया कि शासन स्तर से पॉलिथीन को प्रतिबंधित किया जा चुका है लेकिन इसके बाद भी शहर में ठेले वाले व दुकानों पर पॉलिथीन का प्रयोग हो रहा है। न तो दुकानदार ही जागरूक हो रहे हैं और न ही ग्राहक। इसको लेकर नगर पालिका ने दोबारा अभियान चलाया। बुधवार को शहर की तीन दुकानों पर छापा मारा गया। तीनों जगह से पॉलिथीन बरामद होने पर जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें