फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अखिलेश और आजम के खिलाफ लगी होर्डिंग सपाइयों ने हटाईं

Tue, 26 May 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
फोटो-48-नुमाइश चौराहा के पास लगी हो​र्डिंग हटाते सपाई। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खां को महिला विरोधी बताते होर्डिंग शहर में तीन जगहों पर लगाए जाने से सपाई आक्रोशित हो गए। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने साथियों के साथ इन हाेर्डिंग को फाड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह शहर में गांधी तिकुनिया पार्क के पास एक होर्डिंग लगी नजर आई। अखिलेश यादव और आजम खां को महिला विरोधी बताने वाली होर्डिंग को लेकर कुछ ही देर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। इसके कुछ देर बाद डीएम चौराहा और नुमाइश चौराहा पर भी इसी तरह की होर्डिंग लगी नजर आईं। इसका पता चलने पर सपा नेता रामज्ञान गुप्ता, युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिनाम यादव, अल्पसंख्यक इकाई के जिलाध्यक्ष सईद अहमद आदि ने यह होर्डिंग फाड़ दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें