सांडी। बखरिया निवासी शिवशरण ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उसे परिचितों के जरिए जानकारी हुई थी कि जीशान नाम का शख्स खर्चा लेकर रेलवे में प्राइवेट नौकरी लगवा देता है।
इस पर उन्होंने जीशान से मोबाइल पर बात की। दावा है कि जीशान ने उन्हें चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ बुलाया। यहां उससे 20 हजार रुपये नौकरी लगवाने के लिए ले लिए। इस पर 13 हजार रुपये नकद दे दिए और सात हजार रुपये ऑनलाइन देने का वादा किया। राम निवास का कहना है कि जीशान ने रेलवे की नौकरी का प्राइवेट कार्ड दिया। तीन जून 2025 को राम निवास ने मोबाइल के जरिए सात हजार रुपये जीशान के खाते में ट्रांसफर कर दिया। तब से आरोपी ने न तो रुपये वापस किए और न ही नौकरी दिलवाई। प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं मेें प्राथमिकी दर्ज की गई है।