फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव दौड़ेगी सपा की साइकिल

Tue, 28 Jul 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की नीतियाें और उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक से तेरह अगस्त तक जिले में साइकिल यात्रा निकालकर कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचेंगे और ग्रामीण जनता से रूबरू होंगे। यह बात मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले के सभी जीते और हारे विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में साइकिल यात्रा के कार्यकर्ता का उत्साहवर्धन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान कार्यकर्ता साइकिल पर पार्टी का झंडा लगाएगा और स्वयं टोपी लगाएगा। इस दौरान पार्टी के कैसेट भी बजते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि 2 अगस्त को कछौना, 3 को टोडरपुर, 4 को हरपालपुर-भरखनी, 5 को सांडी-कोथावां, 6 को संडीला, 8 को भरावन-शाहाबाद, 9 को अहिरोरी-पिहानी, बेहंदर-बावन, 10 को हरियावां, 11 को बिलग्राम, 12 को माधौगंज, 13 को मल्लावां में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। सुरसा और टड़ियावां की तिथिया बाद में घोषित होगी।
विज्ञापन


बैठक में फ्रं टल संगठन के अध्यक्षों ने संगठन द्वारा साइकिल यात्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया, जिसमें 2 अगस्त को युवजन सभा, 3 को लोहिया वाहिनी, 4 को छात्र सभा, 5 को यूथ ब्रिगेड, 6 को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, 7 को सपा भूतपूर्व सैनिक सभा, 8 को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, 10 अगस्त को एससी/एसटी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता साइकिल यात्रा निकालेंगे।

चारों युवा फ्रं टल संगठन का प्रभारी मुकुल सिंह आशा को बनाया गया। 30 अगस्त को प्रभारी की अध्यक्षता में युवा फ्रंटल संगठन की बैठक में साइकिल यात्रा को लेकर अंतिम रणनीति तय होगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेेड के अध्यक्ष मोहम्मद एबाद को लखनऊ मंडल को प्रभारी बनाया है।

इस मौके पर मुकुल सिंह आशा, रत्नेश यादव, गोपी सिंह, धर्र्मवीर यादव, अब्दुल जब्बार, धीरज गुप्ता, प्रवीण सिंह, सत्यप्रकाश यादव, रामनरेश सिंह, रामचंद्र गुप्ता, नसीम, मोहम्मद हनीफ, संजय सिंह, सुधीर मिश्रा, अमित अवस्थी, अजय सिंह पाल, हाजी नासिर अली, संजय कश्यप, अमित बाजपेयी, सलीम खान, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें