फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार तक एसपी कार्यालय बंद, जिले भर के थानों में सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
एसपी कार्यालय का बंद गेट। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संक्रमण से सीओ हरियावां की मौत होने और 13 पुलिसकर्मियों के एक ही दिन में संक्रमित मिलने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। हालात से निपटने के लिए एसपी अमित कुमार ने रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक कई चक्रों में पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण से निपटने को चर्चा की। सोमवार से तीन दिन के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पूरी तरह बंद कर दिया गया है। एसपी कार्यालय सहित जनपद के सभी कोतवाली और थानों के साथ ही आवासीय परिसरों में सैनिटाइजेशन भी कराया गया।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। संक्रमित मिले पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर इन्हें क्वारंटीन किया गया है। एसपी कार्यालय, सभी कोतवाली और थानों, पुलिस लाइन, पुलिस बैरक, मेस के अलावा पुलिस लाइन परिसर में स्थित सभी आवासों में भी सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। एसपी ने बताया कि ये जानने का प्रयास किया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों तक संक्रमण कैसे पहुंचा।
हर थाना-कोतवाली दिन में दो बार होगी सैनिटाइज
एसपी अमित कुमार ने बताया कि हर रोज सभी थाना और कोतवाली में दो बार सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। कोतवाली, थाना, पुलिस लाइन में कोई भी पुलिस कर्मी बिना मास्क व ग्लव्स के ड्यूटी नहीं करेगा। अगर कोई कर्मी बिना मास्क व ग्लव्स के पाया गया तो उसके विरुद्ध जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसा न होने पर संबंधित प्रभारी के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना परिसर में सैनिटाइजेशन और साबुन की व्यवस्था रखेंगे।
विज्ञापन

ड्यूटी लगाने में विशेष सावधानी
पचास वर्ष से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों या किसी भी गंभीर बीमारी से ग्रस्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश भी एसपी ने दिए हैं। एसपी ने बताया कि जनता से अधिक संपर्क में आने की संभावना वाले स्थानों पर ऐसे लोगों की ड्यूटी न लगाई जाए।
मुख्य डाकघर भी आज रहेगा बंद
मुख्य डाकघर के 15 से अधिक कर्मचारी अब तक कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। अब विभागीय जिम्मेदारों की नींद खुली है। सोमवार को मुख्य डाकघर बंद रखकर सैनिटाइजेशन किया गया। मंगलवार को भी मुख्य डाकघर बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें