फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष पाल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से सपा से टिकट मांग रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। टिकट न मिलने से केच चलते 26 जनवरी को उनके भाई डीके पाल ने बैठक कर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी।
विज्ञापन

सुभाष पाल मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से 2007 में पीस पार्टी से और 2012 में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार वे इस सीट से सपा से अपने आपको प्रबल दावेदार मान रहे थे, लेकिन उनके स्थान पर पार्टी ने इस सीट से ब्रजेश वर्मा उर्फ टिल्लू को टिकट दे दिया।
भाई डीके पाल ने बताया कि शुक्रवार को इस ओर वह खुलकर बात करेंगे कि चुनाव किस पार्टी से लड़ेंगे। वहीं सपा जिलाध्यक्ष जीतू वर्मा पटेल ने बताया कि सुभाष पाल के कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने की चर्चा सुनने को मिली है। इस संबंध में अभी पार्टी हाईकमान से कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें