फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कोतवाली में खुदकुशी करने वाले युवक के परिजनों को सपा ने दी एक लाख रुपये की चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। किशोरी को बहलाकर ले जाने के आरोपी के शाहाबाद कोतवाली में खुदकुशी करने का मामला ठंडा नहीं हो रहा है। पूरे मामले पर राजनीतिक रोटियां सेकने की कवायद लगातार जारी है। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को मृतक के परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचा। सपा के मुखिया अखिलेश यादव की तरफ से एक लाख रुपये की चेक भी मृतक के पिता को सौंपी।
विज्ञापन


बीती 31 अगस्त को अहमदनगर निवासी रवि सिंह राजपूत ने कोतवाली में खुदकुशी कर ली थी। पोस्टमार्टम में फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई थी। बुधवार को सपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल रवि के परिजनों से मिला। प्रतिनिधि मंडल मेें सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष शराफत अली, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल, पूर्व विधायक अनिल वर्मा, पूर्व विधायक बाबू खां, प्रदेश सचिव राजेश यादव आदि शामिल थे।
इन लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि मामले को सपा उच्च स्तर पर उठाऐगी। इसके बाद सपा का प्रतिनिधि मंडल, भाजपा के बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय उर्फ गौरी के निहालगंज आवास पर भी गया। यहां भी परिजनों से मुलाकात की। सपा नेताओं ने यहां कहा कि पुलिस घटना में लीपापोती कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें