फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने सीतापुर सीमा पर बने बैरियर का लिया जायजा

विज्ञापन
हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बैरियर पर कार सवार से पूछताछ करते एसपी अमित कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। एसपी अमित कुमार ने रविवार शाम बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के पास सीतापुर बार्डर का निरीक्षण किया। यहां बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने इस बैरियर से गुजर रहे लोगों को रोककर पूछताछ की।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जनपद में किसी भी प्रवासी श्रमिक को पैदल जाने की इजाजत नहीं है। ऐसे श्रमिकों को क्वारंटीन किए जाने और उसके बाद साधन उपलब्ध कराकर गंतव्य तक भेजे जाने के निर्देश हैं।
एसपी अमित कुमार ने जनपद के सभी सीमावर्ती थानों और कोतवाली के प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि बैरियर बनाकर पुलिस टीमें तैनात कर दी जाएं और सतर्कता बरती जाएं। हकीकत परखने के लिए एसपी रविवार शाम हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित सीतापुर की सीमा पर पहुंचे और जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें