झांसी कानपुर हाईवे पर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
झांसी कानपुर हाईवे पर शनिवार देर रात दो बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। झांसी से प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही झांसी डिपो की रोडवेज बस में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 13 मजदूर घायल हो गए।
हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
अधिकतर घायल मजदूर लॉकडाउन में रोजगार गंवाने के बाद अपने घर आजमगढ़ व मऊ आदि जनपदों की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस गलत दिशा की ओर से आ रही थी जिसके चलते हादसा हुआ है।