फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा, बसपा और भाजपा को दें तीन तलाक : ओवैसी

Thu, 16 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
बिलग्राम के बीजीआर इंटर कॉलेज मैदान पर जनसभा में बोलते एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिलग्राम। एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने बिलग्राम में चुनावी सभा को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहाकि सपा, बसपा और भाजपा की सरकारों ने जनता को धोखा दिया है। इन पाटियों को अब तीन तलाक देने का वक्त आ गया है। 
विज्ञापन


बिलग्राम के बीजीआर इंटर कॉलेज मैदान पर सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि सपा सरकार मुजफ्फरनगर दंगों में मुसलमानों की महिलाओं के साथ अत्याचार पर रोकने में नाकाम रही।

मुलायम सिंह ने खुद अखिलेश को मुस्लिम विरोधी बताया है। मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की बात कहीं। तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि जिन्हें पता नहीं कि हनफी क्या होता है, हदीस में क्या है, मुसलमानों की शरीयत क्या होती है, वो भाजपा वाले तीन तलाक को मुद्दा बनाए हैं।
विज्ञापन


मोदी जी बताओ कि मोहतरमा कहां हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों से हिमायत है तो उनकी सुविधाओं के लिए कुछ करके दिखाएं। भाजपा सरकार बताए कहा कि विदेशों से कालाधन लाने, सभी के खातों में 15-15 लाख रुपया देने, रोजगार के अवसर देने के वादों का क्या हुआ।

काम किया नहीं उन्हें नोटबंदी कर गरीब का रोजगार छीन लिया। सांसद ने कहा कि उन पर मजलूमों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के कारण सांप्रदायिक और आतंकवादियों के हिमायती होने का आरोप लगाया जाता है जबकि वह अंतिम सांस तक अत्याचार के खिलाफ लडे़ंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें