फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने केवल 50 अमीर परिवारों का कर्ज माफ किया

Thu, 16 Feb 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई । सांडी के बाबा इंटर कॉलेज मैदान में गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी ओमेंद्र वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश बदलना चाहते हैं।
विज्ञापन

हमारे और अखिलेश के गठबंधन का मतलब युवाओं की सरकार है। सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं का विकास किया जाएगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी मन की बात सुनना बंद करें और जनता के मन की बात सुनें।

नोटबंदी कर उन्होंने गरीबों, मजदूरों को लाइन में लगा दिया। कोई बड़ा आदमी लाइन में नहीं लगा। देश में मात्र छह प्रतिशत काला धन है, वह भी अमीरों के पास। मोदी अमीरों का कर्जा अदा करना चाहते हैं, इसीलिए नोट बंदी की।
विज्ञापन


94 प्रतिशत कालाधन विदेशों में जमा है, मोदी वह नहीं ला रहे हैं। वह केवल जनता को गुमराह कर अपनी नाकामी छुपाना चाहते हैं। यूपी में सपा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करने के साथ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

पिछली बार कांग्रेस सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया था। मोदी ने हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये भेजने का वादा किया था। क्या आप लोगों के खातों में रुपये पहुंचे। मोदी केवल सपना दिखाते हैं।

मैंने यूपी भ्रमण कर किसानों से बात की है। कांग्रेस के आह्वान पर दो करोड़ किसानों ने कर्ज माफी के लिए फार्म भरे हैं। मोदी ने केवल 50 अमीर परिवारों का 1 लाख 40 हजार करोड़ कर्ज ही माफ किया है।

परेशान किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मोदी गरीबों से पैसा खीचों और अमीरों को सीचों का काम कर रहे हैं। इसके पहले सभा को सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी नरेश यादव, मप्र के विधायक जीटू पटवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह लोध ने भी संबोधित किया। सभा में विक्रम पांडेय, शशिभूषण शुक्ल, अजय सिंह, ओपी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें