फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में बाधक बनने पर हुई किशोर की हत्या

विज्ञापन
हरदोई में अपने कार्यालय कक्ष में हत्यारोपी बारे में जानकारी देते एसपी अमित कुमार। संवाद न्यूज ए? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लखाई में गला दबाकर किशोर का शव फेंके जाने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। अवैध संबंधों में बाधक बनने के कारण मां के प्रेमी ने किशोर की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

लखाई निवासी शब्बीर (14) पुत्र कल्लू का शव छह दिसंबर की देर शाम गांव में ही एक खेत के पास पीपल के पेड़ के नीचे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। मृतक के परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था।
बुधवार को एसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना का खुलासा करने में माधौगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह टीम के साथ लगे थे। विवेचना के दौरान पता चला कि लखाई निवासी रियासत पुत्र दरगाही के अवैध संबंध शब्बीर की मां से हैं। इस पर रियासत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

उसने बताया कि मां से अवैध संबंध होने पर शब्बीर नाराज रहता था। उसने कई बार इसका विरोध किया। इसके कारण उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक का मोबाइल और शराब का एक खाली और भरा पौव्वा बरामद किया है।
शराब पिलाने के बाद मारा
पुलिस के मुताबिक शब्बीर की हत्या करने से पहले रियासत ने उसे शराब पिलाई। शराब के नशे में शब्बीर एक खेत में पीपल के पेड़ के नीचे गिर गया। इसके बाद रियासत ने उसका गला दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें