फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जरूरतें पूरी करने को बेटे ने गिरवी रखे जेवर, मां के साथ मिलकर बोला चोरी हो गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। तहसील की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का बेटा अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए मां के जेवर दुकानों पर गिरवी रखता रहा। डेढ़ माह पहले इसका पता मां को चला, तो बेटे को जमकर फटकारा। गिरवी रखे जेवरों को छुड़ाने और दुकानदारों पर दबाव बनाने के लिए चोरी की झूठी सूचना बुधवार को पुलिस को दे दी। शंका होने पर पुुलिस ने जांच की और मां बेटे से पूछताछ की। इसी दौरान मां बेटे ने सच्चाई बता दी।
विज्ञापन



निराला नगर निवासी नीलम तहसील मेें चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं। उनके पुत्र अमित बुधवार सुबह लगभग सवा चार बजे घर में चोरी होने की सूचना पुलिस को फोन पर दी। दावा किया कि चोर रात में उनके मकान के स्टोर रूम में छिपकर बैठ गया। परिजनों के सो जाने पर सोने का हार, चार अंगूठियां, चार जोड़ी झाले, दो मंगलसूत्र, लॉकेट, चांदी की पायजेब, कमरपेटी और बिछिया व बच्चों के चांदी के कंगन चोरी कर ले गए। सात हजार रुपये भी चोरी हो जाने की सूचना पुलिस को दी।
सीओ संतोष सिंह और कोतवाल अनुराग सिंह ने घटना को लेकर जांच शुरू की और संदेह होने पर नीलम व अमित से पूछताछ की। इसी दौरान दोनों ने पुलिस को सच बता दिया। बताया कि चोरी नहीं हुई है। घर के जेवर संडीला नगर में स्थित भरत ज्वैलर्स, अनूप ज्वैलर्स और अवधेश नारायण ज्वैलर्स के यहां गिरवी रखे हैं। सीओ ने बताया कि मां बेटे ने चोरी की सूचना इसलिए दी कि संबंधित दुकानदारों को डराकर गिरवी रखे जेवर वापस ले लिए जाएं और रुपये भी न देने पड़ें। सीओ ने बताया कि पिछली दिवाली से अमित जेवर गिरवी रख रहा था। मां बेटे के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का दावा सीओ ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें