फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भौतिक विज्ञान में परीक्षार्थी के स्थान पर मिला सॉल्वर

Thu, 06 Mar 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- जोनल मजिस्ट्रेट ने पकड़ा, डीआईओएस ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

- बघौली के मां यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पकड़ा साल्वर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत विद्यार्थी के स्थान पर सॉल्वर पकड़ा गया। जोनल मजिस्ट्रेट ने बघौली के मां यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पकड़े गए सॉल्वर को बघौली थाना पुलिस की सिपुर्दगी में दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने आरोपी के विरुद्ध उप्र सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम-2024 में एफआईआर दर्ज कराई है। अधिनियम में कारावास और जुर्माना का प्रावधान दिया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 12 भौतिक विज्ञान विषय की शाम की पाली में परीक्षा थी। बताया गया कि बघौली के मां यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज छोट्टनपुरवा के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज छोट्टनपुरवा में कक्षा 12 में विज्ञान विषय के लिए पंजीकृत छात्र सूरज कैथवार को परीक्षा में शामिल होना था। उनके स्थान पर रजनीश गौतम परीक्षा देने गए थे।
बताया कि सचल दल और मजिस्ट्रेट औचक निरीक्षण में थे। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर एसके मिश्रा ने बघौली के मां यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जानकारी मिलने पर औचक जांच की। संदेश पर रजनीश गौतम को पकड़ गया।
पूछताछ में उसने सूरज कैथवार के स्थान पर परीक्षा देने की बात स्वीकारी और खुद को बीएससी का छात्र बताया। बताया कि बघौली थाने पर रजनीश गौतम के विरुद्ध उप्र सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम-2024 की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को एक बार फिर से निर्देशित किया गया है कि प्रयागराज माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से ऑनलाइन दी गई पंजीकृत विद्यार्थियों की रंगीन पंजीकरण सूची से फोटो का मिलान अवश्य किया करें। जिससे पंजीकृत छात्र के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को परीक्षा देने से पहले ही पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें