फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अंत्योदय और पात्र गृहस्थी का 156 क्विंटल अनाज गायब

Thu, 06 Mar 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। पेढ़ाता गांव के अंत्योदय अन्न योजना और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निशुल्क दिए जाने के आवंटित खाद्यान्न में से 156 क्विंटल खाद्यान्न उचितदर विक्रेता की दुकान में नहीं मिला।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक ने उचितदर विक्रेता सोनू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पेढ़ाता के अंत्योदय अन्न योजना और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों ने निशुल्क मिलने वाले खाद्यान्न के वितरण में गड़बड़ी और न ई-पास पर अंगूठा लगवा लेने के बाद खाद्यान्न न दिए जाने की शिकायत एसडीएम से की थी। एसडीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक विवेक सिंह ने जांच की। उचितदर विक्रेता मौके पर नहीं मिले। प्रधान धर्मपाल व ग्रामीणों की मौजूदगी में जांच की । ई-पास मशीन और कांटा मिला, जबकी जनवरी व फरवरी के बचे 73 क्विंटल चावल और 82 क्विंटल गेहूं दुकान पर नहीं मिले। मशीन और कांटा पूर्ति निरीक्षक ने सहोरा के उचितदर विक्रेता रामशंकर की सिपुर्दगी में दे दिया। डीएम के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक ने उचितदर विक्रेता सोनू के खिलाफ शाहाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें