हरदोई। मलिहामऊ स्थित डा. हरिशंकर मिश्र ग्रुप आफ कालेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। मॉडल प्रतियोगिता में सौर ऊर्जा की उपयोगिता व बिजली संरक्षण दर्शाने वाले मॉडलों को सभी ने सराहा।
वार्षिकोत्सव में बुधवार को मेहंदी, रंगोली, अल्पना, कलश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रियम शुक्ला, शिप्रा सिंह, ममता व शालिनी द्वारा बनाए गए एग्रीकल्चर मॉडल को लोगों ने पसंद किया। स्वाती, वंदना सिंह, दिव्या, पूजा पाल ने पर्यावरण पर मॉडल प्रस्तुत किए। हीना नाज, अमन सिंह, हर्ष भारती व अनुराग मिश्रा के बनाए गए प्लास्टिक मुक्त भारत के मॉडल आकर्षक रहे।
इसके अलावा जल प्रदूषण रोकने, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी मॉडलों के जरिये दिया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक नायब तहसीलदार विष्णु देव मिश्रा, केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्या सावित्री देवी और डॉ. पंकज मिश्रा रहे। कालेज के निदेशक धनंजय मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्राचार्य मनोज सिंह, मदन मोहन पांडे, शैशव त्रिपाठी, अनुराग कनौजिया, ज्योति श्रीवास्तव, वंदना दीक्षित, राजीव दुबे, उमेश, अवनीश, आरपी पाल, प्रकाश, नीरज आदि मौजूद रहे।