आर्य कन्या डिग्री कालेज में कबड्डी के फाइनल में दांवपेंच खेलतीं छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। आर्य कन्या डिग्री कालेज में युवा महोत्सव का आयोजन तीसरे दिन बुधवार को भी हुआ। इस दिन हुई विविध प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया। कबड्डी व लोकनृत्य प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहीं। कबड्डी में बीए द्वितीय वर्ष की टीम ने बाजी मारी।
तीसरे दिन 100 मीटर दौड़ का फाइनल हुआ। इसमें साक्षी सिंह प्रथम, शिवांगी गुप्ता द्वितीय एवं गंगा गुप्ता को तृतीय घोषित किया गया। कबड्डी का फाइनल बीए प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष की टीम के मध्य खेला गया।
इसमें बीए द्वितीय वर्ष की टीम को विजेता घोषित किया गया। चक्का फेंक में बीए तृतीय वर्ष की ऋतु पांडे को प्रथम, बीए द्वितीय की मानसी द्वितीय एवं बीए प्रथम वर्ष की शिप्रा सिंह को तृतीय घोषित किया गया। श्वेता यादव के निर्देशन में हुई लोकनृत्य प्रतियोगिता में बीए फाइनल की शिवानी सिंह प्रथम, सपना गुप्ता द्वितीय, हर्षिता व वैशाली को संयुक्त रूप से तृतीय घोषित किया गया। शास्त्रीय संगीत में प्रतिभा मिश्रा प्रथम, श्रेया श्रीवास्तव द्वितीय एवं निकिता द्विवेदी को तृतीय घोषित किया गया। इसी प्रकार सुगम संगीत कार्यक्रम में श्रेया श्रीवास्तव प्रथम, शिवानी सिंह द्वितीय व अंशिका श्रीवास्तव तृतीय रहीं। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. रानी भटनागर आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।