फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सर्विसलेन पर पड़ी थी मिट्टी, बाइक सवार राजमिस्त्री फिसला, ट्रक से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर पड़ी मिट्टी पर मंगलवार शाम राजमिस्त्री की बाइक फिसल गई। सड़क पर गिरे राजमिस्त्री को पीछे से आए ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

रामपुर आसू निवासी तेजपाल गौतम (32) राजमिस्त्री था। बीते सोमवार को उसकी बुआ का बेटा संदीप घर आया था। बाइक उसके घर खड़ी कर मां रामभेजी काे लेकर दवा लेने लखनऊ गया था। मंगलवार की शाम तेजपाल की बुआ और उनके बेटे को बस से संडीला आना था। तेजपाल बाइक से दोनों को लेने के लिए बस अड्डे जा रहा था।
नगर में ओवरब्रिज के पास नेशनल हाइवे की सर्विस लेन के किनारे पशु चिकित्सालय का निर्माण चल रहा है। यहां इस्तेमाल के लिए लाई गई मिट्टी सड़क पर पड़ी थी। बारिश के कारण मिट्टी गीली थी और इस पर तेजपाल की बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने के कारण तेजपाल सड़क पर गिर गया। इसी बीच पीछे से आए ट्रक ने उसे कुचल दिय। हादसे से मौके पर अफरा तफरी मचगई। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन




चार माह पहले हुई थी शादी, पत्नी और मां हुई बदहवास
तेजपाल अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। हादसे का पता चलते ही पत्नी अनीता बदहवास हो गई। मां रानी ने किसी तरह उसे संभाला, इसके बाद सभी लोग संडीला मोर्चरी पहुंचे। यहां परिजनों के पहुंचते ही चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें