फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोबतियाबाग का नाम अब अंबेडकर नगर

Wed, 13 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
स्पेस बटन - फोटो : getty images
विज्ञापन
संडीला। नगर पालिका परिषद की मंगलवार को हुई बैठक में सोबतियाबाग का नाम अंबेडकर नगर रखने पर सहमति बनी। बैठक में नगर पालिका परिषद की सब्जी मंडी, गल्लामंडी व वजीर गंज की भूमि पर अनधिकृत कब्जा एवं अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव रखा गया जिस पर सभासदों के बीच बहस हो गई।
विज्ञापन


काफी नोकझोंक के बाद भी प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं हो पाया। उसके बाद सोबतियाबाग चुंगी मोहल्ले का नाम अंबेडकर नगर किए जाने के प्रस्ताव पर अध्यक्ष एवं सभी सभासद एक मत हो गए और इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। उसके बाद 4.25 लाख रुपयेे से 20 रिक्शा ठेलिया खरीदे जाने का प्रस्ताव रखा गया।

इसे भी सभी सभासदों ने मान लिया। अगली बैठक 30 अप्रैल को होगी। इसके अलावा पिछली बार रखे गए प्रस्ताव जिसमें मुख्यमार्ग पर सीसीटीवी कैमरा, इसी रोड पर मुख्य स्थानों, पांच वाटर कूूलर लगाने और दुर्गा माता मंदिर परिसर में इंटरलाकिंग ब्रिक लगाने के प्रस्ताव भी मंजूर किए गए। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन शैलेश अग्निहोत्री ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें