हरदोई। डंपर की चपेट में आने से बाइक से परीक्षा देने जा रही बहन की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा भाई हेलमेट पहने होने की वजह से बच गया। उसे गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ के रायपुर मढ़िया निवासी रमाकांत यादव का पुत्र अमलेश यादव (20) मंगलवार को अपनी बहन कांती यादव (22) को लेकर बाइक से राजकीय महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष का पेपर दिलाने ले जा रहा था। वह सुबह करीब 10 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिंदपीर चौराहे से आगे पहुंचा थआ कि सामने से तेज गति से आए डंपर ने टक्कर मार दी।
पिकेट पुलिस ने गंभीरावस्था में भाई -बहन को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने कांती को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद अमलेश को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह दो भाई और पांच बहन हैं। बहनों में कांती तीसरे नंबर पर थी। उसने एमए का प्राइवेट फार्म भरा था उसका पेपर देने सुबह घर से निकली थी।