फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास केंद्र में उठे धुएं से मची भगदड़

Fri, 08 May 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र के रसोईघर से धुआं निकलने से केंद्र में भर्ती बच्चे और परिजन घबरा गए। आनन-फानन में ये लोग वार्ड से भाग खडे़ हुए, मगर रसोइया मौके से नदारद था। इससे काफी देर तक अफरा तफरी रही।
विज्ञापन


पोषण एवं पुनर्वास केंद्र पर कुपोषित बच्चों को भर्ती कर उनको पौष्टिक आहार दिया जाता है। इसके लिए रसोईघर की व्यवस्था की गई है। मगर यहां पर बच्चों के दिए जाने वाले भोजन में खेल किया जाता है। बच्चों के दूध से कर्मचारियों का पोषण हो रहा है।

गुरुवार को यहां तैनात रसोइया दूध की मलाई निकाल कर उससे घी बना रहा था। वह रसोई गैस पर मलाई चढ़ाकर चला गया। मलाई जलने से धुआं उठने लगा। वार्ड में भी धुआं भर गया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। इस संबंध में सीएमएस डा. आर के मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें