फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकपाल ने बीडीओ संडीला को दी नोटिस

Fri, 08 May 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा आवास योजना में लाभार्थी चयन में की गई अनियमितता की शिकायत पर मनरेगा लोकपाल ने कार्रवाई की है। विकास खंड संडीला में इंदिरा आवास योजना में पात्रों के नामों में फेरबदल करने पर बीडीओ को नोटिस दी है। सात दिन में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश देते हुए आवासों के चयन से संबंधित अभिलेख भी तलब किए।
विज्ञापन


विकास खंड संडीला के ग्राम लूमामऊ में इंदिरा आवास योजना में धांधली की शिकायत की मनरेगा लोकपाल राम सागर से की गई थी। गांव के नन्हा ने शिकायती पत्र में ग्राम पंचायत अधिकारी रति पाल विश्वकर्मा पर अनियमितता का आरोप लगाया था।

नन्हा ने बताया कि इंदिरा आवास योजना में स्थायी प्रतीक्षा सूची में दर्ज नामों में फेरबदल किया गया है। उन्होंने पात्रों को अपात्र दिखाया और अपात्रों को पात्र। खंड विकास अधिकारी ने भी सत्यापन में सजगता नहीं बरती।
विज्ञापन


शिकायती पत्र के आधार पर मनरेगा लोकपाल ने जांच के संबंध में अभिलेख मांगे लेकिन खंड विकास अधिकारी संडीला की ओर से अभिलेख नहीं भेजे गए। इस पर मनरेगा लोकपाल ने खंड विकास अधिकारी संडीला पर परियोजना निदेशक के माध्यम से कार्रवाई करते हुए नोटिस दी है।

नोटिस संज्ञान में आने के सात दिन के अंदर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही वित्तीय वर्ष 2014-15 में स्वीकृत इंदिरा आवास की सूची, स्थायी पात्रता सूची दर्ज नंबरों सहित और क्षेत्र की बीपीएल सूची भी तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें