फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाहरी के हस्तक्षेप कम होते ही नहीं भर पा रहे स्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एआरटीओ कार्यालय में बाहरी का हस्तक्षेप खत्म होते ही स्लाॅट तक नहीं भर पा रहे हैं। विभाग से लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या भी 50 फीसदी कम हो गई है। वहीं, पूर्व में डेढ़ से दो माह के लिए स्लॉट की वेटिंग रहती थी।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में कार्यों के लिए ऑनलाइन व्यवस्था है। इसके तहत आवेदक जनसेवा केंद्र या स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ तिथि व समय निर्धारित कर दिया जाता है, उसी दिन वह कार्यालय पहुंचकर विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं। विभाग में हमेशा से ही बाहरी लोगों का हस्तक्षेप रहा है। इस कारण स्थानीय एआरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन 70 से 80 लाइसेंस जारी होते थे। इसके अलावा अन्य कार्य भी किए जाते थे।
विगत माह लाइसेंस के लिए आवेदक को एक से ड़ेढ़ माह बाद की तिथि मिलती थी। मगर शासन के निर्देश पर विगत 10 दिनों से बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसका असर दिखाई देने लगा है। जिले में प्रतिदिन 110 लाइसेंस के स्लाॅट हैं, जो पूरे नहीं भर पा रहे हैं। प्रतिदिन स्लॉट खाली रह जाते हैं। जो स्लाॅट बुक होते हैं, उनमें से भी 50 प्रतिशत आवेदक नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 110 में से 65 स्लाॅट बुक किए गए, जिसमें से 40 प्रतिशत आवेदक कार्यालय आए ही नहीं। आरआई सुशील कुमार ने बताया कि बाहरी का प्रकोप पूर्ण रूप से बंद है। जो आवेदक आ रहे हैं, उनका काम किया जा रहा है। लाइसेंस के लिए आवेदक अधिकृत ट्रेनिंग स्कूल और वाहनों के स्थानांतरण के लिए वाहन एजेंसी से भी काम करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें