फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाल व्यापारी की हत्या

Thu, 16 Jun 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
मर्डर के बाद घटनास्थल पर फैला खून - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संडीला। महिलाबाद थाना क्षेत्र के रहीमाबाद निवासी युवक की हत्या के बाद शव संडीला कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज पुलिया के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के रहीमाबाद निवासी शकील कुरैशी (35) जानवरों की खाल बेचने का कारोबार करता था। बुधवार  सुबह वह व्यवसाय के सिलसिले में लखनऊ गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच आफ रहा।  परिजनों ने मलिहाबाद थाने में गुमशुदगी की सूचना दी।

गुरुवार सुबह संडीला कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज पुलिया के पास युवक का शव मिला। गले पर रस्सी से कसे जाने के निशान थे। सूचना पर पहुंचे शकील के चचेरे भाई शफीक ने शिनाख्त की। शफीक ने बताया कि रात करीब नौ बजे शफीक की छोटे भाई रिजवान से बात हुई थी। उसने बताया था कि रोडवेज बस से आ रहा है। शफीक  ने हत्या की आशंका जताई है। सीओ चरन सिंह ने बताया कि गले पर रस्सी के निशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें