हरदोई। सीतापुर रोड स्थित स्वसाशी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के छह एमबीबीएस छात्रों से छात्रावास खाली कराने के आदेश दिए गए है। यह कार्रवाई दिल्ली की एंटी रैगिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद हुई है।
प्राचार्य डॉ. आर्य देश दीपक ने बताया कि 2023 बैंच के एमबीबीएस के एक छात्र ने दिल्ली के एंटी रैगिंग कमेटी को ऑनलाइन शिकायत की थी। इस संबंध में 14 सितंबर व 10 अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर टीम ने जांच की थी। उसके बाद दिल्ली से टीम की ओर से 19 अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज के छात्रावास की वार्डेन के लिए एक आदेश दिया गया है। इसमें कहा गया है 2022 बैंच के एमबीबीएस के छात्र नवनीत सोनी, प्रणव गुप्ता, विवेक यादव, गौरव मिश्रा, रामजी चतुर्वेदी व रिषभ वर्मा से इस सेशन के बचे छह माह के लिए छात्रावास खाली कराएं। किसी भी समय इन छात्रों को छात्रावास की ओर न जाने दिया जाए।