फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Six lakh farmers loan waiver form Brwaan

Wed, 21 Sep 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
विज्ञापन
राजीव कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते पीके टीम के सदस्य आशुतोष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले से साढ़े छह लाख किसान कर्ज माफी के फार्म भरवाए जाएंगे। 25 सितंबर से पांच अक्तूबर तक जिले भर में यह कार्यक्रम संचालित होगा। ये बातें राजीव भवन में हुई बैठक में मंगलवार को पीके टीम के सदस्य आशुतोष ने कहीं।  उन्होंने कहा कि मांग पत्र भरवाने के लिए अलग अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें टिकट मांगने वाले दावेदार को 10 हजार, ब्लाक अध्यक्षों को 500, शहर अध्यक्ष को 2500, फ्रंटल व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को 500 मांगपत्र भरवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम 25 सितंबर से पांच अक्तूबर तक चलेगा।  जिलाध्यक्ष मिथिलेश सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सच्ची किसान हितैषी पार्टी है। किसानों के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कांग्रेस ही करती है। किसानों के दुख दर्द को समझते हुए किसान कर्ज माफी मांगपत्र लाया गया है।

शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला ने कहा कि किसानों की उन्नति के बिना विकास की बात बेईमानी है। इस मौके पर डा. राजीव लोध, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ब्रजराज किशोर दीक्षित, ओमेंद्र वर्मा, आशीष सिंह, राम बहोरन मिश्रा, अवधेश वर्मा, पूनम देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें