फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने बीईओ से किया जवाब-तलब

Wed, 21 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जवाहर नवोदय स्कूल में छात्र-छात्राओं के कक्षा छह में प्रवेश के लिए सभी ब्लाक मुख्यालय से आवेदन मांगे गए थे। 16 सितंबर जमा करने की अंतिम तारीख थी। लेकिन खंड शिक्षाधिकारियों ने आवेदन डीआईओएस कार्यालय जमा नहीं कराए हैं। डीआईओएस ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से जवाब-तलब किया है। जवाहर नवोदय स्कूल में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 80 सीटें हैं। शैक्षिक सत्र 2016-17 के लिए प्रवेश होना है।
विज्ञापन


इन सीटों पर प्रवेश के लिए परिषदीय स्कूलों के बच्चों से आवेदन मांगे गए थे। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को ब्लाकवार करीब 200-200 छात्र-छात्राओं को प्रवेश फार्म भरवाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया था। इन छात्र-छात्राओं के प्रवेश फार्म 16 सितंबर तक ब्लाक मुख्यालय पर जमा कराकर डीआईओएस कार्यालय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। खंड शिक्षाधिकारियों की ओर से डीआईओएस कार्यालय को प्रवेश फार्म उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को प्रवेश फार्म उपलब्ध न कराने के लिए जवाब मांगा है। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारियों को तीन दिन में छात्र-छात्राओं के प्रवेश फार्म उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें