फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 11 माह बाद पाइप चोरी के छह अंतरजनपदीय आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मूसेपुर में 11 माह बाद 58 पाइप चोरी के मामले में अंतरजनपदीय छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से एक डीसीएम, आठ पाइप और सात मोबाइल मिले हैं।
विज्ञापन

बरेली जनपद के शाही थाना क्षेत्र के ग्राम नरेली रसूलपुर निवासी हरीनदंन ने न्यायालय के आदेश पर 26 जुलाई 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि उनकी एचबी इंटरनल एंड एक्सटर्नल प्लंबरिग सर्विस के नाम से फर्म है। वह जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन डलवाने का काम करते हैं। एनसीसी कंपनी के द्वारा उन्हें बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मूसेपुर में काम मिला था। गांव में पाइप डलवाने का काम वह करवा रहे थे। इस दौरान होली पर वह 10 मार्च 2025 को अपने गांव चले गए थे। अन्य साथी भी अपने-अपने घर चले गए थे। 22 मार्च 2025 को जेसीबी चालक यशपाल काम पर वापस आए।
यशपाल को मूसेपुर में रखे 58 पाइप मौके पर नहीं मिले। तीन माह बाद वह 26 जून 2025 को वापस आए। उन्होंने थाने में शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि उनकी टीम के साथ स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान अयोध्या जनपद के कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम शिवनगर निवासी दीपक कुमार, रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम दीवानपुरवा निवासी रिंकू, अमेठी जनपद के जामो थाना क्षेत्र के ग्राम गौरियाबाद निवासी शिवप्रसाद, ग्राम शिवपुर निवासी शंकरलाल, सुल्तानपुर जनपद के कूड़ेभार थाना क्षेत्र के ग्राम शहरी निवासी अजीत और जौनपुर जनपद के मुंगराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलामऊ निवासी अश्वनी के नाम प्रकाश में आए थे। बुधवार को सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 21 मार्च 2025 को पाइप चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


बहराइच में बेचते थे चोरी का सामान
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग दिन के समय रेकी करके रात के समय चोरी करने स्थान चिन्हित करते थे। चोरी का सामान वह बहराइच जनपद के ठेकेदार हरिओम पांडेय और अवनीश यादव को बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें