फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छह बीईओ के पास दो-दो ब्लॉक, तीन जिला मुख्यालय से संबद्ध, मांगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। अब ब्लॉक आवंटन को लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों ने जिलाधिकारी और विभागीय अपर सचिव से शिकायत दर्ज कराई। कुछ खंड शिक्षा अधिकारियों को दो दो ब्लॉकों का कार्य देने और तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को एक भी ब्लॉक न देने का आरोप है।
विज्ञापन



खंड शिक्षा अधिकारी सीमा गौतम और रतन लाल ने शिकायत की। सीमा का दावा है कि उन्हें पिछले सात माह से और रतनलाल को पिछले तीन माह से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर रखा गया है। दोनों का कहना है कि जिन शिकायतों को आधार बनाकर मुख्यालय से संबद्ध किया गया था उनमें उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। इसके बाद भी न तो उन्हें ब्लॉक आवंटित किया जा रहा है और न ही मूल पद पर भेजा जा रहा है।
दावा है कि बीएसए को संबद्धीकरण समाप्त करने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया था लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ। आरोप लगाया कि जनपद के कई खंड शिक्षा अधिकारियों की भी शिकायत है लेकिन उन अधिकारियों काे जिला मुख्यालय से संबद्ध नहीं किया जा रहा। आरोप है कि पूर्व में भी एक खंड शिक्षा अधिकारी छोटेलाल को कार्यालय से संबद्ध किया गया था। 10 माह तक संबद्ध रहने के दौरान ही अवसाद में जाने के कारण उनकी मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन





यह बीईओ हैं कार्यालय से संबद्ध

खंड शिक्षा अधिकारी सीमा, रत्न लाल, सपना रावत।



इनके पास हैं दो-दो ब्लॉकों का प्रभार

. बीईओ अनिल झा के पास ब्लॉक टड़ियावां और हरियावां।
. कृष्ण कुमार त्रिपाठी के पास कोथावां और भरावन।
. ब्रजेश त्रिपाठी के पास संडीला और कछौना।
. सुनील कुमार सिंह के पास सांडी और भरखनी।
. प्रभाष श्रीवास्तव के पास बावन और मुख्यालय।
. डीएल राना के पास सुरसा व नगर क्षेत्र।


खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच उच्चतर से चल रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबद्धीकरण किया गया है। उच्चाधिकारियों से इस संबंध में मार्ग दर्शन मांगा जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार इनको तैनाती दी जाएगी। -डॉ. अजित सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें