फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साहब ! प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए रुपये लिए, आवास मिला न रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। साहब! प्रधानमंत्री आवास शहरी दिलाने के लिए नगर पालिका के पूर्व सभासद ने रुपये लिए थे। न तो आवास मिला और न ही रुपये वापस कर रहे हैं। रुपये मांगने पर धमकाते हैं। यह शिकायत मोहल्ला अल्हापुर सैदीखेल की कुसुमा, बबिता और मुन्नी ने डीएम अनुनय झा से की। महिलाओं ने रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई। ऐसे ही अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन

डीएम ने शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। लोगों की शिकायतों को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। वहां पर भाकियू की तरफ से शिकायत की गई कि शाहाबाद-पाली मार्ग पर आगमपुर में बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुलिया अभी तक नहीं बन सकी। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं।
भदासी के निकेश कुमार ने दिए शिकायत पत्र में कहा कि नगर क्षेत्र का पानी भदासी होते हुए गर्रा नदी में जाता है। नाले की सफाई न होने से बरसात में भदासी गांव की सैकड़ों बीघा फसल जलभराव होने से डूब जाती है। डीएम ने अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें। 246 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम तान्या सिंह, सीओ अनुज मिश्रा, तहसीलदार अजय कुमार आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
बिलग्राम तहसील सभागार में एसडीएम पूनम भास्कर ने शिकायतों को सुना। 27 शिकायतें दर्ज की गईं। क्षेत्राधिकार रवि प्रकाश सिंह समेत अधिकारी मौजूद रहे।
सवायजपुर में एडीएम प्रियंका सिंह व एएसपी मार्तंड प्रताप सिंह ने शिकायतों को सुना। 73 शिकायत दर्ज की गईं, जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर शिल्पा कुमारी, तहसीलदार विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।

मेड़बंदी में देरी पर राजस्व निरीक्षक का वेतन रोका

डीएम के संपूर्ण समाधान दिवस में मेड़बंदी के आदेश के बाद भी राजस्व निरीक्षक ने अभी तक मेड़बंदी नहीं कराई। डीएम ने जानकारी ली, नाराजगी जाहिर की। उन्होंने राजस्व निरीक्षक प्रमोद मिश्रा के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी।

... और जब भीड़ के आगे कम पड़ गईं व्यवस्थाएं
तहसील शाहाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराने के लिए बड़ी संख्या में फरियादी आए। भीड़ की वजह से काउंटर पर व्यवस्थाएं कम पड़ गईं। फरियादियों की अधिक संख्या की जानकारी पर डीएम अनुनय झा, एसपी नीरज जादौन, एसडीएम तान्या सिंह को सभागार से बाहर आना पड़ा। सीओ अनुज मिश्रा, कोतवाल उमेश त्रिपाठी व नायब तहसीलदार आकांक्षा अग्निहोत्री, महिला उप निरीक्षक शिवानी सिंह आदि ने फरियादियों की लाइन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें