फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 14 पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि, 14 वीडीओ पर कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में काम और खर्च के साथ ही योजनाओं में लापरवाही पर पंचायत सचिवों पर कार्रवाई शुरू हुई है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने 14 ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। 14 ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पर कार्रवाई की संस्तुति जिला विकास अधिकारी से की है।
विज्ञापन

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर काम और भुगतान की स्थिति खराब होने के साथ ही योजनाओं और कार्यक्रमों की भी स्थिति पिछड़ी है। डीपीआरओ ने समीक्षा की। पिछली प्रगति के साथ ही 16 जून की स्थिति में कोई खास सुधार न होने पर नाराजगी जाहिर की। बताया कि काम और खर्च में लापरवाही से सीएम डैशबोर्ड पर जिले की स्थिति पिछड़ रही है। काम न होने से लोगों को सुविधा और सहूलियत समय से नहीं मिल पा रही है।
बताया कि लापरवाही के लिए टोडरपुर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी पदम कुमार, बावन के अमरेश कुमार पांडेय, टड़ियावां की पूनम राज वर्मा, अमर सिंह, कछौना के संतोष कुमार व दिलीप कुमार पटेल, बिलग्राम के जितेंद्र कुमार गुप्ता, पिहानी के शरद कुमार, अहिरोरी के अरुण कुमार वर्मा व विनय वर्मा, भरखनी के अनुज कुमार गुप्ता, सुरसाा की गरिमा कुमारी कुशवाहा, भरावन के अजय कुमार अवस्थी, शाहाबाद के सुनील कुमार पाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि योजनाओं, काम और खर्च में सुधार न होने पर वेतनवृद्धि में कटौती कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इन ग्राम विकास अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति
गांवों में काम, खर्च और योजनाओं के संचालन में लापरवाही पर डीपीआरओ ने 16 वीडीओ के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है। इसमें पिहानी के श्रीशचंद्र वाजपेयी, राजवीर सिंह, रिजवान अली, कछौना के धीरेंद्र प्रताप सिंह, माधौगंज के सोबरन लाल, टड़ियावां के प्रेमपाल अरुण, अहिरोरी के ज्ञान सिंह, सांडी के गिरिंद कुमार वर्मा, अहिरोरी के राम दुलारे यादव, हरपालपुर के केशव शुक्ला, कोथावां के कुलदीप कुमार गौतम, टोडरपुर की अंतिमा वर्मा व बेहंदर के राम नरेश की तैनाती ग्राम पंचायतों में काम, खर्च और योजनाओं की स्थिति पिछड़ी है। सभी के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति जिला विकास अधिकारी से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें