फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साहब! पैमाइश करवा दीजिए, कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके

विज्ञापन
फोटो 24: तहसील संडीला में ​शिकायतों को सुनतीं ज्वांइट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया। संवाद
विज्ञापन
संडीला। साहब! पैमाइश करवा दीजिए। कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं अभी तक पैमाइश न होने से विवाद की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आलमपुर निवासी रामचंद्र ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी पीड़ा बताई।
विज्ञापन

कहा कि वह कई बार भूमि की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन अब तक पैमाइश नहीं हो पाई है। गोड़वा निवासी साईं ने शिकायत की कि उनकी भूमि पर लगे यूकेलिप्टस के 50 पेड़ विपक्षियों ने काट लिए हैं। न तो पेड़ों की कीमत दी जा रही है और न ही लकड़ी वापस मिली। अतरौली थाने में सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया ने की। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को सुना। कस्बे के मोहल्ला जूनियर हाईस्कूल निवासी वसीम अहमद सिद्दीकी ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सेमराखेड़ा में वन विभाग की तरफ से हरित पट्टी के नाम से पौधारोपण कराया गया था लेकिन देखरेख न होने के कारण पूरी तरह नष्ट हो गया।
विज्ञापन

समाधान दिवस में कुल 147 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से पांच का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग और बेहंदर व भरावन ब्लॉक से आई हैं, जिन पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर एक सप्ताह के भीतर स्थलीय निरीक्षण कर आख्या देने के निर्देश दिए। तहसीलदार अमित यादव, नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव, ईओ अनुरुद्ध कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
सवायजपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रियंका सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कुल 48 शिकायतें दर्ज की गईं और 14 का निस्तारण मौके पर किया गया। एसडीएम मयंक कुंडू, तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार राजेश कुमार, देशराज भारती आदि मौजूद रहे।

फोटो 24: तहसील संडीला में शिकायतों को सुनतीं ज्वांइट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया। संवाद

फोटो 24: तहसील संडीला में शिकायतों को सुनतीं ज्वांइट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें