फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों को मिला लावारिस बैग, मालिक खोजकर सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन (हरदोई)। लोनार कोतवाली क्षेत्र में जगदीशपुर के पास बावन चौकी में तैनात दो सिपाहियों को एक बैग लावारिस पड़ा मिला। बैग में कुछ कीमती सामान होने पर इसके मालिक को खोजकर उन तक पहुंचा दिया। लोगों ने पुलिस कर्मियों के काम की तारीफ की है।
विज्ञापन

बावन पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही राजकुमार सिंह और तेजवीर शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जगदीशपुर जा रहे थे। चौराहा के निकट एक बाइक की एजेंसी के पास लावारिस बैग पड़ा मिला। दोनों सिपाहियों ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करते हुए बैग खोला, तो उसमें लैपटॉप, पर्स, नगदी और कागजात मिले। बैग में मिले आधार कार्ड और एक फोन नंबर पर संपर्क किया गया तो पता चला कि बैग मुदित प्रताप सिंह पुत्र सुभाष चंद्र सिंह निवासी जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर का है। इस पर मुदित को बुलाकर बैग और उसमें रखा सारा सामान वापस कर दिया। वापस बैग मिलने मुदित ने भी सिपाहियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें