फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

79 लाख रुपये से विकास कार्यों के प्र्रस्ताव पर लगी मुहर

विज्ञापन
फोटो-26-सांडी नगर पालिका परिसर की बैठक में मौजूद ईओ व सभासद। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
फोटो 26- सांडी नगर पालिका परिसर की बैठक में मौजूद ईओ व सभासद। संवाद
विज्ञापन

किला इलाके में लगेगा दूसरा नलकूप
- पालिका की बैठक में 79 लाख के विकास कार्य को मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को हुई। इसमें कस्बे में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए किला इलाके में दूसरे नलकूप की स्थापना कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा 79 लाख रुपये से विकास कार्य कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार के कारण सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में हुई बोर्ड की बैठक में अधिशासी अधिकारी विंध्यांचल ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से 78 लाख 97 हजार 427 रुपये का बजट मिला है। इतना ही बजट अगले पखवारे में और मिलने की संभावना है। इस दौरान सभासदों ने प्रस्ताव रखा कि पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए किला में खराब पड़े नलकूप की जगह दूसरे नलकूप की स्थापना कराई जाए। सभी मुख्य चौराहों पर पेयजल की व्यवस्था कराने और बस अड्डे पर स्थित हनुमान मंदिर का सुंदरीकरण कराने का प्रस्ताव भी रखा गया। बाबा कॉलेज से कौवाखानी तक सड़क और नाली के निर्माण और कूड़ाघर बनवाने का प्रस्ताव भी सभासदों ने रखा। इन सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया। सर्दी के मद्देनजर रैन बसेरा व्यवस्थित ढंग से संचालित किए जाने और मुख्य स्थानों पर अलाव जलवाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष बाबूराम राजपूत, राम प्रकाश मिश्र, अमोद, पीयूष, आशा, रेखा, सुमित वर्मा, उमेश गुप्ता, आशुतोष कुशवाहा, राम निवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें