श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपाइयों ने गुरुवार को बलिदान दिवस पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अध्यक्ष राम नरेश सिंह चौहान के आवास पर हुए कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भरखनी रामू अग्निहोत्री ने मुखर्जी को महान चिंतक और जन नायक बताया। पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी ने कहा कि मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा के व्यक्ति थे।
उन्होंने कहा कि मुखर्जी को कश्मीर में प्रवेश करने पर 11 मई 1953 को हिरासत में लिया गया था। 23 जून को विषम परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई थी। कार्यक्रम में सुनील यादव,अंकित अग्निहोत्री, श्रीपाल, कृष्णकांत, आदर्श कश्यप, धीरू शुक्ला, शिवानंद, आशुतोष, अनूप आदि मौजूद रहे। वहीं मल्लावां के सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ल ने कार्यक्रम आयोजित किया। यहां उन्होंने कहा कि मुखर्जी का सपना पूरा होने का समय आ गया है। इस अवसर पर शिवराज बाबा, नंदकिशोर गुप्ता, रविंद्र शुक्ल, अशोक वर्मा, सोनेलाल , तेज सिंह, विनीत वर्मा आदि मौजूद रहे ।