फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगणेश महोत्सव: शंकर-सुवन, भवानी के नंदन की श्रद्धालुओ ने की स्तुति, प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। शहर से लेकर कस्बों तक चल रहे श्रीगणेश महोत्सव के पंडालों में गाइए गणपति जगवंदन, शंकर-सुवन भवानी के नंदन... की स्तुतियां गूंजी। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का जलवा दिखाया। हुनर के बल पर प्रतिभागियों ने अपना स्थान भी बनाया। आगरा, मथुरा व बरेली से आए कलाकारों की सजीव झांकियों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
रिद्धि, सिद्धि व बुद्धि के दाता भगवान श्रीगणेश के महोत्सव में सजाए गए पंडालों में गणपति बप्पा की धूम है। वंशीनगर में गजानन सेवा समिति के पंडाल में सीनियर वर्ग की गायन प्रतियोगिता में आदर्श शुक्ला, अनन्या कैथवर, प्रियांशी मिश्रा, गुलशन, दिवांशी त्रिपाठी, रूबी मिश्रा व अन्वेषा तिवारी आदि ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं। शुक्रवार को गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल पुनीत श्रीवास्तव व उपेंद्र के संयोजन में मेडिकल कैंप लगाया गया।
विज्ञापन

डॉ. विजय शर्मा, डॉ. ईशान वंदन ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। संध्या आरती में कांसेप्ट कार्स के सजीव अग्रवाल, सतीश अग्रवाल व समिति अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, बबलू, प्रभाकर पाठक, संजीव रस्तोगी, नवल किशोर, अलोकिता श्रीवास्तव, नीरज शुक्ला, टिंकू त्रिवेदी व ब्रजेश शुक्ला आदि शामिल रहे।
अग्रवाल धर्मशाला में श्री विनायक समिति के पंडाल में विघ्नहर्ता-सुखकर्ता भगवान लंबोदर हरदोई के महाराजा का पूजन-अर्चन व आरती की गई। कलाकारों ने सुदामा-श्रीकृष्ण चरित्र का सजीव मंचन किया। आरती में डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के यूनिट हेड प्रदीप त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती, पीके वर्मा, हरगोविंद सेठी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सोमेंद्र अग्रवाल, अपूर्व महेश्वरी आदि समिति के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे। सदर बाजार में मंगलमूर्ति सेवा समिति के पंडाल में बच्चों ने विभिन्न वेशभूषा धारण किए।
सिनेमा रोड पर त्रिलोकी नाथ कंपाउंड में श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के पंडाल में गणपति गजानन का पूजन-अर्चन व आरती की गई। मुख्य यजमान खत्री महासभा के अध्यक्ष प्रकाश खन्ना, मराठा मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद मराठा रहे। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अर्जुन मेहरोत्रा, प्रदीप रस्तोगी आदि शामिल रहे।
सांडी कस्बा में श्री सिद्धि विनायक महोत्सव समिति के बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में गजानन महाराजा की आरती हुई। कानपुर के कलाकारों ने भोलेनाथ का रुद्रावतार, महाकालेश्वर की भस्म आरती, भगवान शंकर की अघोरी की मनमोहक झांकियाें की प्रस्तुति दी। डॉ. पंकज त्रिवेदी, अनुराग, कपिल गुप्ता, नमन सिंह व अशोक राजपूत आदि मौजूद रहे।
पिहानी कस्बा में बाबा मंशानाथ सेवा समिति के पंडाल में रितिका कश्यप, वैष्णवी, साक्षी राठौर, दिया मिश्रा, रिया मिश्रा, अंजू, प्रज्ञा, संध्या आदि ने रंगोली सजाई। महिलाओं ने आरती, पूजन की। सिद्धि विनायक सेवा समिति के पंडाल में महिला संगीत में रेनू वैश्य, पूनम रस्तोगी, सविता वैश्य, रजनी रस्तोगी, सुनीता रस्तोगी, शिवानी व मालती आदि ने भक्ति गीत गाए।
शाहाबाद कस्बा गणेश महोत्सव समिति के मोहल्ला दिलेरगंज के सत्संग भवन में चल रहे श्रीगणेश महोत्सव में शोभायात्रा निकाल कर मूर्ति का विर्सजन पिपरिया घाट पर किया गया। कंहैया अवस्थी, अंकुर रस्तोगी, डॉ. राजेश रस्तोगी व पवन सचदेवा आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। चौक राम वाटिका में श्रीगणेश महोत्सव में कलाकारों ने धार्मिक नृत्य व झांकियों की प्रस्तुति दी।

आराध्या, माही सिंह, गौरी व स्मृति, माही व मानसी रहीं विजेता
संडीला कस्बा में श्रीगणेश उत्सव सेवा समिति के पंडाल में सुलेख प्रतियोगिता में 73 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में शांति निकेतन स्कूल की आराध्या दीक्षित, पार्वती देवी सरस्वती विद्या मंदिर की माही सिंह व मैरी क्वीन स्कूल की गौरी प्रजापति क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में पार्वती देवी सरस्वती विद्या मंदिर की स्मृति मिश्रा प्रथम, मीराबाई सरस्वती विद्या मंदिर की माही तिवारी द्वितीय व संडीला लायंस पब्लिक स्कूल की मानसी पाल तृतीय रहीं। गौरव महादेवा ग्रुप करनाल हरियाणा के कलाकारों ने भगवान की झांकियाें की प्रस्तुतियां दी। डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, अन्नू मिश्रा व गौरव गुप्ता सहित समिति सदस्य मौजूद रहे।

-
गायन में मोहिनी, अंकित, राशि व नैतिक रहे विजेता
कछौना कस्बा में श्री सोमेश्वर महादेव सेवा समिति के गणेश महोत्सव में सिंगिंग प्रतियोगिता में मोहिनी प्रथम, अंकित द्वितीय, राशि व नैतिक तृतीय रहे। डांसिंग में राजू का महाकाल ग्रुप, रोहित का वंदे मातरम ग्रुप व बच्चों का चक धूम-धूम एकल डांस में विकास प्रथम, प्रार्थना द्वितीय व कौशल तिवारी तृतीय रहे। युगल डांस में अनुष्का दक्षित, अमन ऋषभ व सोहेल गुफरान क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। ट्रियो डांस में तान्या, शगुन, सिमरन ने पुरस्कार जीता। मोहम्मद शोएब, विजय गुप्ता, अंकित राज सोनी, अभिषेक द्विवेदी, एसके मिंटू, मानसी, अंकित मौर्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मृणालिनी जोशी व क्रांतिवीर सिंह ने संचालन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा, एमएलसी अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता संदीप सिंह रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सीओ बघौली विकास जायसवाल, कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी, अरविंद चौरसिया, विनय शुक्ला, दुष्यंत सिंह, जेपी सिंह, डॉ. शिवराज सिंह व गणेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।


-
आज के कार्यक्रम
- गजानगर सेवा समिति के वंशीनगर के पंडाल में राधा अष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना व छप्पन भोग लगाया जाएगा।
- श्री विनायक समिति के अग्रवाल धर्मशाला के पंडाल में सुरेश जोशी सूरत व बुलबुल अग्रवाल की ओर से श्री खाटू श्याम संकीर्तन होगा।
- श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के त्रिलोकी नाथ कंपाउंड पंडाल में श्रीकृष्ण गुणनान होगा।
- शाहाबाद के चौक राम वाटिका के श्रीगणेश महोत्सव की मूर्ति विसर्जन की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
- कछौना के श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति के श्रीगणेश महोत्सव की शोभायात्रा व मूर्ति विसर्जन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें