वैश्य समाज महिला के हरियाली तीज महोत्सव में शामिल जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता व अन्य।
- फोटो : संवाद
हरदोई। वैश्य समाज महिला के हरियाली तीज महोत्सव में श्रद्धा गुप्ता के सिर हरियाली तीज क्वीन का ताज सजा। अन्य प्रतियोगिताओं में रश्मि, रचना, आभा और सुषमा विजेता रहीं। सभी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
वैश्य समाज महिला भाजपा महिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता की तरफ से रविवार देर शाम एक मैरिज हाल में महोत्सव मनाया गया। महोत्सव की मुख्य अतिथि डॉ. अंजू गुप्ता ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिताओं में म्यूजिकल चेयर में रश्मि गुप्ता, फोन-अ-फ्रेंड में रचना गुप्ता और आभा गुप्ता, बिंदी वाले खेल में सुषमा गुप्ता विजेता रहीं। वैश्य समाज महिला संगठन की घोषणा की गई।
जिला कार्यकारिणी और नगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मधुबाला गुप्ता, पदमा गुप्ता, सरला गुप्ता, बॉबी गुप्ता, सरिता गुप्ता, मनु गुप्ता, रितु गुप्ता, कीर्ति अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। (संवाद)