फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में दिखा छुट्टी सा माहौल

Mon, 20 Feb 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विकास भवन कार्यालय के एक कक्ष में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को मतदान प्रक्रिया के बाद सोमवार को सरकारी दफ्तरों में न तो अधिकारी बैठे और न ही कर्मचारी मिले। सरकारी दफ्तरों में छुट्टी सा माहौल दिखाई दिया। अधिकारी व अधिकतर कर्मचारी मतदान के बाद छुट्टी पर रहे। इससे कार्यालयों में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2017 के लिए रविवार को मतदान कराने के लिए विकास भवन, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागीय कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियाें की चुनावी ड्यूटी में व्यस्त थे। मतदान प्रक्रिया के बाद सोमवार को विकास भवन के अधिकतर कार्यालय खुले थे, लेकिन यहां पर अधिकारी मौजूद नहीं थे। एक-दो कर्मचारियों को छोड़कर अधिकतर कर्मचारी चुनावी ड्यूटी करने के बाद अवकाश पर थे। यहीं हाल बेसिक शिक्षा विभाग, डीआईओएस कार्यालय, कलेक्ट्रेट, पीड्ब्लूडी समेत अन्य विभागीय कार्यालयों का दिखाई दिया। कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों के मौजूद न होने पर फरियादियों को लौटना पड़ा। सीडीओ राधेश्याम ने बताया कि  जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी थी, उनकी अगले दिन छुट्टी रहती है। जो एक दो कर्मचारी आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें