फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 59.58 फीसदी मतदान

Mon, 20 Feb 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
मंडी में सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के साथ स्क्रूटनी करते प्रेक्षक व अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनाव के रविवार को मतदान के बाद सोमवार को मंडी परिसर में बने स्ट्रांग रूम में प्रेक्षकों की निगरानी में पीठासीन अधिकारियों की डायरी, सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट पर स्क्रूटनी हुई। उन्होंने बताया कि जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को हुए मतदान में .22 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है अब जिले का मतदान प्रतिशत 59.58 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन


जिले की आठों विधानसभा सीटों पर 3005 पोलिंग बूथों पर रविवार को वोट डाले गए थे। शाम को पीठासीन अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनों के साथ प्रपत्र व डायरी और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने रिपोर्ट जमा की। पीठासीन अधिकारियों की डायरी और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की रिपोर्ट का मिलान सोमवार को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षकों ने किया। आरओ एसडीएम सदर सर्वेश गुप्ता ने सदर विधानसभा क्षेत्र में 58.07 फीसदी, शाहाबाद के आरओ एसडीएम दिलीप कुमार त्रिगुणायत ने 63.75 फीसदी, संडीला के आरओ एके सिंह ने 59.31 फीसदी, सांडी के आरओ आशीष कुमार सिंह ने 58.25 फीसदी, गोपामऊ के आरओ राकेश कुमार ने 61.28 फीसदी, बिलग्राम-मल्लावां के आरओ एसडीएम ओपी गुप्ता ने 61.92 फीसदी, बालामऊ के आरओ बृजेश कुमार शुक्ला ने 53.89 फीसदी, सवायजपुर में के आरओ एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने 60.18 फीसदी मतदान होने की बात कहीं है। इस दौरान मौजूद आठों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों व एजेंटों को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि रविवार को हुए मतदान के बाद 59.36 फीसदी मतदान होने की जानकारी थी, लेकिन स्क्रूटनी के बाद यह आंकड़ा .22 फीसदी बढ़कर 59.58 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें