सनातन धर्म इंटर कालेज का चार दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित प्र्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष रजीनकांत पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन जल ही जीवन विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रशांत श्रीवास्तव प्रथम, उज्ज्वल राठौर द्वितीय, वीर प्रताप सिंह तृतीय, सीनियर वर्ग में सक्षम पांडेय प्रथम, अभिनव कुमार सिंह द्वितीय, शिवम् वर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
सुलेख प्रतियोगिता हिंदी में जूनियर वर्ग में आशुतोष पाल प्रथम, अर्पित प्रजापति द्वितीय और विकास तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में शशंाक भारद्वाज प्रथम, अभिनय कुमार सिंह द्वितीय और हिमांशु मिश्र तृतीय स्थान पर रहे। अंग्रेजी जूनियर वर्ग में आशुतोष, रंजीत त्रिपाठी, निखिल शर्मा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर में अभिनव कुमार प्रथम, सचिन अवस्थी द्वितीय और हिमांशु मिश्र तृतीय स्थान पर रहे। क्रिकेट जूनियर वर्ग में 9 बी की टीम ने कक्षा 8 की टीम को, कक्षा छह की टीम ने कक्षा सात की टीम को, कक्षा 9 डी की टीम ने कक्षा 9 बी2 की टीम को हराया।
सीनियर में कक्षा 11 ए टीम ने कक्षा 10 बी1 टीम को, कक्षा 11 सी1 की टीम ने 10 बी2 की टीम को, कक्षा 11 सी2 की टीम ने कक्षा 10 सी और कक्षा 12 बी की टीम ने कक्षा 10 डी की टीम को हराया। इस मौके पर प्रबंधक अशोक सिंह, सेवा निवृत्त शिक्षक सुरेश मित्तल, अजीत वर्मा, अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिवेदी, विद्यालय प्रधानाचार्य सियाराम समेत अन्य लोग मौजूद थे।