शिव कल्याण संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को काकोरी कांड में शहीद क्र ांतिकारियों का 87वां बलिदान दिवस शहीद उद्यान में मनाया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष शिवसेवक गुप्त जैशिव ने कहा कि सशस्त्र क्रांति को आगे बढ़ाने को मां भारती के योद्धा पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी, अशफाक उल्लां खां ने अगस्त 1925 में अंग्रेजी सरकारी खजाना काकोरी नामक स्थान पर अपने अधिकार में लेकर सारे युवा हृदय में देश पर मर मिटने का जज्बा पैदा किया था।
जिसके चलते अंग्रेजी हुकूमत ने 19 दिसंबर को उन्हें फांसी पर चढ़वा दिया। उनका यह बलिदान राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता। पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डा. सूरनाथ अवस्थी, अजित शुक्ला, श्याम त्रिवेदी, आदर्श द्विवेदी, पंकज पांडेय, रमेश तिवारी, मनोज तिवारी, लल्ला राजपूत, सुभाष बाबू मिश्रा आदि मौजूद थे।