संडीला कस्बे में शनिवार की सुबह कुछ इस तरह बंद नजर आई दुकानें। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर ग्रामीण इलाकों में अधिकांश बाजार बंद रहे। शनिवार सुबह मुन्नेमियां चौराहा व आसपास की दुकानें बंद रहीं। लेकिन चाय की दुकानों पर दोनों समुदायों के लोग खुशनुमा माहौल में फैसले को लेकर चर्चा करते नजर आए।
पिहानी में सबसे व्यस्ततम कटरा बाजार में दुकानें बंद रहीं।
यहां दोपहर तक शटर गिरे नजर आए। इसी तरह हमेशा गुलजार रहने वाला पिहानी बस अड्डा भी सन्नाटे में ही दिखा। मल्लावां में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। बिलग्राम कस्बे में भी अधिकांश बाजार बंद रहे। संडीला में भी यही हाल रहा।